फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह पानी आपूर्ति बहाल करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। कंडी क्षेत्र के गांवों में गर्मी में पेयजल संकट गहरा गया है। इन दिनों कंडी क्षेत्र के लोगों को पेयजल के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कंडी क्षेत्र की तहसील खड़ाहबली तथा ब्लाक भलवाल ब्राह्मणा के गांवों के लोगों ने बताया कि इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी में हमें पानी की किल्लत सता रही है। कई गांवों में एक माह में जलापूर्ति मात्र तीन बार ही मिली है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सरकारी नौकरी करने वाले लोगों ने बताया कि अगर पानी की आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों की तरफ से दी भी जाती है, तो दोपहर को तब हम ड्यूटी पर होते हैं। हम पानी नहीं भर पाते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे क्षेत्र के लोगों ने बताया कि आपूर्ति सुबह सात बजे से पहले बहाल की जानी चाहिये। तब हम भी घर पर होते हैं और तब हम भी पानी भर सकते हैं। लोगों ने उपराज्यपाल प्रशासन तथा विभाग से जल्द इस समस्या को दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें