जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता डॉ फारूक अब्दुल्ला एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत को तालिबान के साथ संबंध करने के लिए कहा है।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता डॉ फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि तालिबान अब अफगानिस्तान में सत्ता में आ गया है। इस समय भारत को चाहिए कि वह तालिबान शासकों के साथ बातचीत करें।
इसी के साथ डॉ फारूक अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि भारत ने अफगानिस्तान में पिछले शासन के दौरान विभिन्न परियोजनाओं पर अरबों रुपये खर्च कर दिए हैं। अब भारत को मौजूदा अफगान शासकों से बात करनी चाहिए। जब हमने अफगानिस्तान में इतना निवेश कर दिया है तो उनसे संबंध रखने में क्या ही हर्ज है।