फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कोरोना से जंग में आगे आए फारूक अब्दुल्ला, दिए एक करोड़ 40 लाख रुपये

Sat, 08 May 2021 02:43 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। इसी को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद फारूक अब्दुल्ला कोरोना से जंग में आगे आए हैं।
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस(नेकां) सांसद फारूक अब्दुल्ला ने कोरोना से जंग में निधि से एक करोड़ 40 लाख रुपये देने का एलान किया है। बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। एक महीने में संक्रमण दर दो फीसदी से बढ़कर 12 फीसदी तक पहुंच गई है। प्रतिदिन 40 से 42 हजार के बीच कोविड टेस्ट किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन

जीएमसी अस्पताल जम्मू एवं एसोसिएट अस्पतालों की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन का कहना है कि संक्रमण दर में बढ़ोतरी चिंता का विषय है। लोगों में जन जागरूकता की शायद अभी भी कमी है। बिना कारण घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए तभी कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण लग पाएगा। ऐसे ही हाल रहा तो भविष्य में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की चुनौती काफी बढ़ जाएगी।  

ये भी पढ़ें- हैरान रह जाएंगे: वैक्सीन लगी ही नहीं सर्टिफिकेट घर पहुंच गया, इस मामले में तो हद ही हो गई
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: लॉकडाउन के बीच बढ़े फल-सब्जियों के दाम, आम आदमी के लिए फल खरीदना मुश्किल    

विज्ञापन

तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के बीच राहत भरी खबर भी है

कोरोना के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के बीच राहत भरी खबर भी है। यहां जिस तेजी के साथ मरीज बढ़ रहे हैं उतने ही तेजी से लोग कोरोना के खिलाफ जंग भी जीत रहे हैं। मई के पहले सात दिन में 58 फीसदी लोगों ने कोरोना को मात देने में सफलता पाई है। 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना से निपटने के पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। कोरोना से जंग जीतने वालों की लगातार संख्या बढ़ रही है। इसलिए बहुत अधिक घबराने की जरूरत नहीं है।

 
तिथि रिकवरी मरीज प्रतिशत
01 मई 1801 3832 46.99
02 मई 1453 3530 41.16
03 मई 1536 3733 41.14
04 मई 1878 4505 41.68
05 मई 2338 4716 49.57
06 मई 2836 4926 57.27
07 मई 2752 5443 50.56

ये भी पढ़ें- हैरान रह जाएंगे: वैक्सीन लगी ही नहीं सर्टिफिकेट घर पहुंच गया, इस मामले में तो हद ही हो गई

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: लॉकडाउन के बीच बढ़े फल-सब्जियों के दाम, आम आदमी के लिए फल खरीदना मुश्किल    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें