फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवा रही पुलिस, चप्पे-चप्पे पर खाकी की पैनी नजर

Sat, 08 May 2021 02:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

सुबह दस बजे तक दुकानें खुलने पर लोगों ने जरूरत का सामान खरीदा। इसके बाद पूरे शहर में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : संजय कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन का पुलिस सख्ती से पालन करवा रही है। मोबाइल वैनों से शहर के साथ-साथ गली-मोहल्लों में नजर रखी जा रही है। बहुत जरूरी काम के लिए निकले लोगों को ही जाने की अनुमति दी जा रही है। लोग भी कम ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। शुक्रवार को भी शहर के अति व्यस्ततम चौक महेशपुरा, ज्यूल, पनामा चौक और विक्रम चौक सुनसान रहे।

विज्ञापन


लॉकडाउन के कारण कई दिनों से लोगों के काम-धंधे ठप पड़े हैं, जिससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। गलियों में सामान बेचने आई कौशल्या का कहना था कि वह अहमदाबाद से है, जम्मू में फेरी लगाकर सामान बेचती है, लेकिन लॉकडाउन के कारण सामान नहीं बिक पा रहा है। इसी तरह अर्जुन ने बताया कि वह फेरी लगाने का काम करता है। बिक्री हो नहीं रही है। ऐसे में दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल हो गया है।
ये भी पढ़ें- हैरान रह जाएंगे: वैक्सीन लगी ही नहीं सर्टिफिकेट घर पहुंच गया, इस मामले में तो हद ही हो गई
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: लॉकडाउन के बीच बढ़े फल-सब्जियों के दाम, आम आदमी के लिए फल खरीदना मुश्किल    

विज्ञापन

सुबह दस बजे तक दुकानों से लोगों ने खरीदा सामान

उधर, शुक्रवार दस बजे तक शहर में दुकानों खुलने पर सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। कुछ जगहों पर बिना मास्क के भी लोग आवाजाही करते नजर आए। जीजीएम, कॉमर्स कॉलेज, डोगरा चौक, गुम्मट बाजार सहित अन्य इलाकों में मेडिकल की दुकानें खुली रहीं। बीसी रोड पर मीट शॉप के बिना कोई दुकान नहीं खुली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें