फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोगरा सदर सभा ने कहा: जम्मू संभाग के हित के लिए एक साथ आएं सभी राजनीति दल

Tue, 08 Jun 2021 02:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

डोगरा सदर सभा ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि सभी हितधारकों के बीच संचार के चैनल खोले जाएं और जम्मू के राजनीतिक और सामाजिक नेतृत्व से इस पर बातचीत की जाए ताकि जम्मू प्रांत के लोगों को पर्याप्त संख्या में विधानसभा या लोकसभा की सीटें मिले। 
विज्ञापन
डोगरा सदर सभा के अध्यक्ष ठाकुर गुलचैन सिंह चाढ़क - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में होने वाले परिसीमन से पहले जम्मू संभाग से संबंध रखने वाले राजनीतिक, सामाजिक और व्यावसायिक समूहों को एक मंच पर आने की जरूरत है। जम्मू संभाग के हित के लिए सभी को परिसीमन से पहले सर्वसम्मति से एक रुख तैयार करने की जरूरत है, ताकि क्षेत्र के लोगों के लिए एक उचित सम्मानजनक और समृद्ध भविष्य सुरक्षित किया जा सके। यह बात डोगरा सदर सभा के अध्यक्ष ठाकुर गुलचैन सिंह चाढ़क ने सोमवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में कही। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मू क्षेत्र से जुड़े मामलों को चाहे संयुक्त या फिर अलग से परिसीमन आयोग के सामने एक सामान्य दृष्टिकोण से रखा जाना चाहिए, ताकि जम्मू की बात सुनी जा सके। उन्होंने कहा कि परिसीमन की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और यह जम्मू के नागरिकों पर निर्भर है। परिसीमन आयोग के समक्ष अपने विचार रखें और यह सुनिश्चित करें कि जम्मू क्षेत्र को उसका हक मिले।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बड़ी चूक: बिना नागरिकता के अफगानी महिला को पासपोर्ट जारी, सवाल- खुफिया विभाग की नजरों से कैसे बची    
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- नजीर: देश का पहला गांव जहां सौ फीसदी टीकाकरण पूरा, चुनौतियों से भरी जंग की सच्चाई भी जान लीजिए    

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें