फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति को बढ़ावा देना आम डोेगरों का फर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भारतीय कला संगम जम्मू-कश्मीर ने शुक्रवार को केएल सहगल हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री केविंद्र गुप्ता और पूर्व विधायक विक्रम रंधावा मुख्यातिथि रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कलाकार राजकुमार जोगी की टीम ने कार्कें गाकर डोगरा संस्कृति के प्रति जागरूक किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि डोगरा संस्कृति को जीवित रखने के लिए इस प्रकार का सांस्कृतिक कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होता है। कार्कों के गाने से पता चलता है कि डोगरों की अपनी विशेष संस्कृति है। इस संस्कृति को बढ़ावा देना आम डोेगरों का फर्ज है।
भारतीय कला संगम के निदेशक रमेश सिंह ने बताया कि युवाओं को डोगरों की संस्कृति के बारे में जागरूक करने के लिए यह कार्यक्रम कराया जा रहा है। युवा पीढ़ी को इन चीजों के बारे में जानकारी नहीं है। संस्कृति धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही है। इसके अलावा स्थानीय और ग्रामीण कलाकारों को भी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जा रहा है। कार्यक्रम में अध्यक्ष टीआर शर्मा भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें