फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doda Fake Accident: कर्ज से बचने के लिए रची साजिश, चिनाब नदी में फेंक दी कार, खुद हरियाणा हो गए रवाना

Sun, 08 Jan 2023 05:50 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, डोडा

सार

डोडा में कर्ज से बचने के लिए एक फिल्मी अंदाज में रची गई साजिश का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले की डोडा ही नहीं हरियाणा तक में चर्चा है।
विज्ञापन
Doda - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला डोडा में कर्ज से बचने के लिए एक फिल्मी अंदाज में रची गई साजिश का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले की डोडा ही नहीं हरियाणा तक में चर्चा है। दरअसल,  20 दिसंबर को डोडा के गडसू में चिनाब नदी में एक आल्टो कार गिर गई थी। इसमें पती, पत्नी और उनकी बच्ची के डूबने की बात सामने आई थी। उनकी खोज के लिए कई दिनों तक अभियान चलाया गया। लेकिन अब पुलिस ने तीनों को हरियाणा से बरामद किया है।

विज्ञापन


एसएसपी डोडा अब्दुल क्यूम ने बताया कि 20 दिंसबर को जांच के दौरान टीम को घटनास्थल से वाहन की टूटी हुई नंबर प्लेट, दो पहचान पत्र और एक पर्स मिला। लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी तीनों का पता नहीं चल पा रहा था। इस पर पुलिस साइबर सेल की मदद ली। साइबर सेल ने पाया कि व्यक्ति का फोन घटनास्थल के पास ही बंद हुआ है। जांच में पाया गया कि व्यक्ति की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। उसने अलग-अलग लोगों और बैंक से करीब तीस लाख का कर्ज लिया था। उसके खिलाफ कुछ वारंट भी निकल चुके थे।

ऐसे में साइबर सेल की मदद से व्यक्ति पर सर्विलांस लगाया गया। इस दौरान व्यक्ति हरियाणा के पंचकूला में ट्रेस किया गया। इसके बाद पुलिस ने पंचकूला में टीम भेज कर हरियाणा पुलिस की मदद से व्यक्ति, उसकी पत्नी और बच्ची को लेकर डोडा पहुंचे। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगामी जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें