फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doda Bus Accident: हादसे में मृत घोषित छात्र की लौट आईं सांसें, लेकिन कुछ देर बाद ही खामोश हो गया अर्जुन

Thu, 16 Nov 2023 11:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/किश्तवाड़

सार

बस हादसे के शिकार छात्र अर्जुन की सांसें अंतत: थम ही गईं। हादसे के बाद जीएमसी डोडा में डॉक्टरों ने अर्जुन मृत घोषित कर दिया था। परिवार वाले पोस्टमार्टम रूम के बाहर रो रहे थे। अचानक उसके भाई को लगा कि छात्र की सांसें चल रही हैं। उसने शोर मचाया तो डॉक्टर उसे ले गए पंप करने के बाद ऑक्सीजन लगाई तो उसकी सांसें चलने लगीं। लेकिन कुछ देर बाद ही सांसों ने साथ छोड़ दिया।
विज्ञापन
डोडा बस हादसे में मारे गए अर्जुन की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में अब तक के सबसे बड़े सड़क हादसे में 39 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर है। हादसा किश्तवाड़-जम्मू हाईवे पर डोडा जिले के अस्सर के पास बुधवार को सुबह उस वक्त हुआ जब किश्तवाड़ से जम्मू आ रही सवारियों से भरी बस 300 फुट नीचे पुराने जम्मू-किश्तवाड़ हाईवे की सड़क पर गिर गई। 
विज्ञापन


इससे पहले 2019 में किश्तवाड़ के संगवारी इलाके में मिनी बस के खाई में गिरने से 35 की मौत व 17 घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि सुबह सवारियों से भरी बस (नंबर जेके02 सीएन 6555) किश्तवाड़ से जम्मू के लिए चली थी। सुबह 11.50 बजे यह बस अस्सर के त्रंगल पुल के पास पहुंची और वहां एक तीखे मोड़ पर 300 फीट नीचे सड़क पर जा गिरी। 

जिस वक्त यह हादसा हुआ उसमें 55 यात्री सवार थे। दुर्घटनास्थल पर ही 36 सवारियों की मौत हो गई, जबकि 19 घायलों को स्थानीय निवासियों, पुलिस तथा सेना की मदद से मौके से निकाला गया। इनमें गंभीर रूप से घायल छह लोगों को एयरलिफ्ट कर सरकारी मेडिकल कॉलेज जम्मू व डोडा रेफर किया गया। 
विज्ञापन


जम्मू में दो घायलों की मौत हो गई। एक घायल को जम्मू लाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार यह बस जर्जर थी और इसमें क्षमता से अधिक सवारी थे। इसी वजह से यह दुर्घटना हुई।

बस हादसे के शिकार छात्र अर्जुन की सांसें अंतत: थम ही गईं। हादसे के बाद जीएमसी डोडा में डॉक्टरों ने अर्जुन मृत घोषित कर दिया था। परिवार वाले पोस्टमार्टम रूम के बाहर रो रहे थे। अचानक उसके भाई को लगा कि छात्र की सांसें चल रही हैं। उसने शोर मचाया तो डॉक्टर उसे ले गए पंप करने के बाद ऑक्सीजन लगाई तो उसकी सांसें चलने लगीं। 

 

Doda Accident - फोटो : संवाद
इसके बाद छात्र को एंबुलेंस से जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। परंतु जम्मू पहुंचने से पहले नगरोटा के पास उसकी सांसों ने साथ छोड़ दिया। इससे पहले जीएमसी डोडा की ओर से जारी मृतकों की सूची में भी उसका नाम शामिल था।
विज्ञापन

Doda Accident - फोटो : अंजना ठाकुर
बताया जा रहा है किश्तवाड़ के हिडयाल का रहने वाला अर्जुन कुमार जम्मू में एमए हिस्ट्री की पढ़ाई कर रहा है, वह दिवाली मनाने घर आया था। बुधवार को वह बस से जम्मू लौट रहा था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें