फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कर्मचारियों को दिवाली पर तोहफा, एचआरए तीन फीसदी बढ़ा, एक जुलाई से मिलेगा लाभ 

Tue, 02 Nov 2021 12:37 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

प्रदेश सरकार ने दिवाली के मौके पर प्रदेश भर के चार लाख कर्मचारियों को मकान किराया भत्ते में बढ़ोत्तरी की सौगात दी है। एक्स श्रेणी के कर्मी को मूल वेतन का 27, वाई श्रेणी कर्मी को 18 और जेड श्रेणी के कर्मी को नौ फीसदी मिलेगा 
 
विज्ञापन
Srinagar Secretariat - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली पर प्रदेश के साढ़े चार लाख सरकारी कर्मचारियों को जम्मू कश्मीर सरकार ने मकान किराया भत्ते (एचआरए) में एक से तीन फीसदी तक की बढ़ोतरी का तोहफा दिया है। कर्मचारियों को एक जुलाई 2021 से बढ़ा हुआ एचआरए मिलेगा। अब प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मियों की तर्ज पर एचआरए दिया जाएगा।

विज्ञापन

वित्त विभाग के वित्त आयुक्त अटल डुल्लू की तरफ से जारी आदेश के तहत सभी मेट्रो शहरों (एक्स क्लास शहर) में तैनात प्रदेश के कर्मचारियों को एक जुलाई से मूल वेतन का 27 फीसदी एचआरए मिलेगा। पहले मूल वेतन का 24 फीसदी एचआरए ही कर्मचारियों को मिलता था।
 

 

वाई श्रेणी में आने वाले राजधानी शहरों जम्मू और श्रीनगर में तैनात कर्मचारियों को मूल वेतन का 18 फीसदी एचआरए मिलेगा। पहले यह 16 फीसदी था। अन्य तमाम शहर जेड श्रेणी में आते हैं, जहां तैनात कर्मचारियों को मूल वेतन का नौ फीसदी एचआरए मिलेगा। पहले यह आठ फीसदी मिल रहा था।

विज्ञापन


डीए में तीन फीसदी बढ़ोतरी जल्द
प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में भी जल्द ही तीन फीसदी की और बढ़ोतरी होगी। वित्त विभाग के वित्त आयुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव अटल डुल्लू का कहना है कि प्रदेश के सरकारी कर्मियों को केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर एचआरए मिलेगा। जल्द ही डीए में भी तीन फीसदी बढ़ोतरी कर जम्मू-कश्मीर सरकार के कर्मी केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता पाएंगे।

आदेश के तहत उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने संविधान के अनुच्छेद 309 के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर नागरिक सेवा (एचआरए और सीसीसीए) नियम 1992 में 4 (1) प्रावधान जोड़ा है। कर्मचारियों को एक जुलाई 2021 से संशोधित वेतन मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें