फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गर्मी से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने जारी की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर क्षेत्र, विशेष रूप से श्रीनगर जिले में आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि और गर्म मौसम की आशंका को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) श्रीनगर ने सभी निवासियों से आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। यह सलाह उपायुक्त श्रीनगर और डीडीएमए के अध्यक्ष डॉ. बिलाल मोहिउद-दीन भट की अध्यक्षता में जारी की गई है। इस दौरान जनता को क्या करें और क्या न करें, इसकी भी सलाह दी गई है।
विज्ञापन

आम जनता के लिए सलाह में कहा गया है कि नियमित रूप से पानी पिएं। नींबू पानी, ओआरएस, लस्सी, नारियल पानी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करें। मौसमी फल और सब्जियां जैसे तरबूज, खीरा, संतरा आदि खाएं। हल्के रंग के, ढीले और सूती कपड़े पहनें। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप में बाहर निकलने से बचें। बाहर काम करने वाले मजदूरों को भी सलाह दी गई है कि वे सुबह और शाम के समय काम करें।

वहीं कर्मचारियों और श्रमिकों के लिए सलाह में कहा गया है कि हर 20 मिनट में पानी पीकर हाइड्रेटेड रहें। छायादार क्षेत्रों में अस्थायी आश्रय बनाएं। गर्मी से संबंधित बीमारियों के लक्षणों पर नजर रखें, जैसे चक्कर आना, उल्टी, तेज प्यास, मांसपेशियों में ऐंठन आदि।
विज्ञापन




आपात स्थिति के लिए नंबर जारी किए

आपात स्थिति में संपर्क करने के लिए जिला आपातकालीन संचालन केंद्र श्रीनगर का नंबर 01942483651, 01942475752, आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ईआरएसएस) का 911942502254, पुलिस नियंत्रण कक्ष श्रीनगर का 112 और व्हाट्सएप नंबर 9103998355, 9103998356 जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें