फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मुख्य न्यायाधीश ने जिला न्यायालय की सुविधाओं का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू, कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण पल्ली ने जिला श्रीनगर के प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव कुमार के साथ मंगलवार को जिला न्यायालय श्रीनगर का दौरा किया। न्यायमूर्ति पल्ली ने अदालत की सुविधाओं का निरीक्षण किया और जिला न्यायपालिका के सदस्यों के साथ बातचीत की। कानून के शासन को बनाए रखने और न्याय का समय पर वितरण सुनिश्चित करने के उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने अनुकूल माहौल बनाने, न्यायिक कार्यवाही में प्रौद्योगिकी के उपयोग और मामलों के शीघ्र निपटारे की आवश्यकता के महत्व पर बल दिया।
विज्ञापन


न्यायिक अधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायाधीश ने न्यायपालिका और जनता के बीच पहले इंटरफेस के रूप में जिला न्यायपालिका की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने न्यायपालिका में जनता के विश्वास को बनाए रखने में अखंडता, संवेदनशीलता और दक्षता के महत्व को दोहराया। मुख्य न्यायाधीश अरुण पल्ली और न्यायमूर्ति संजीव कुमार, जिला श्रीनगर के प्रशासनिक न्यायाधीश द्वारा जिला न्यायालय परिसर में एक-एक पौधा लगाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान रजिस्ट्रार जनरल (कार्यवाहक) मोहिंदर कुमार शर्मा और रजिस्ट्रार सतर्कता राजीव गुप्ता भी साथ थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें