फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा 2023: बेस कैंप बालटल सहित अन्य स्थानों पर यात्रा की तैयारियां तेज, उपायुक्त ने की बैठक

Wed, 07 Jun 2023 12:30 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाल नेटवर्क, श्रीनगर

सार

गांदरबल जिले के उपायुक्त श्यामबीर ने श्री अमरनाथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए बालटल एक्सिस पर व्यवस्था की समीक्षा के लिए संबंधित जिला अधिकारियों की बैठक बुलाई।
विज्ञापन
Shri Amarnath 2023 - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी के गांदरबल जिले के उपायुक्त श्यामबीर ने श्री अमरनाथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए बालटल एक्सिस पर व्यवस्था की समीक्षा के लिए संबंधित जिला अधिकारियों की बैठक बुलाई। इस दौरान ट्रांजिट कैंप मनिगाम, बेस कैंप बालटल, दोमेल, रेलपथरी और अन्य हॉल्ट स्टेशनों सहित विभिन्न स्थानों पर तैयारियों और व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन


बैठक में पानी और बिजली, चिकित्सा सुविधाओं, स्वच्छता, जल निकासी, सेवा प्रदाताओं के पंजीकरण, सार्वजनिक सुविधा, अलाव वाली लकड़ी, आवश्यक वस्तुओं के स्टॉक की स्थिति, बाढ़ सुरक्षा कार्यों और अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने तैयारियों और कार्य की प्रगति के बारे में उपायुक्त को अवगत कराया।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन यात्रा अवधि के दौरान यात्रियों को सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। जनसुविधाओं/शौचालयों की स्थिति की समीक्षा करते हुए एसीडी को आधार शिविर बालटल एवं अन्य पड़ाव स्थलों पर साफ-सफाई एवं पर्याप्त शौचालय बनाने के लिए कहा। इस बार श्री बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यात्रा एक जुलाई से शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन


बैठक में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त मुश्ताक अहमद सिमनानी, अतिरिक्त उपायुक्त मेहराजुद्दीन शाह, मुख्य योजना अधिकारी इरफान गिरी, एसीडी, सीईओ एसडीए, डीएसपी मुख्यालय, पीडीडी, आरएंडबी और आईएंडएफसी के कार्यकारी अभियंता और लाइन विभागों के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Kathua Accident: लेंटर डालने जा रहे महिंद्रा वाहन को कैंटर ने मारी टक्कर, 16 श्रमिक घायल, तीन की हालत गंभीर
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें