फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: झज्जर कोटली बस हादसे में घायल एक और यात्री की मौत, सातवें दिन हारा जिंदगी की जंग

Wed, 07 Jun 2023 12:23 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू

सार

जीएमसी जम्मू में भर्ती झज्जर कोटली बस हादसे में घायल एक और यात्री की मौत हो गई है। सात दिन से बिहार निवासी 55 वर्षीय महेंद्र कुमार का उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
जम्मू के झज्जर कोटली में बस हादसा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीएमसी जम्मू में भर्ती झज्जर कोटली बस हादसे में घायल एक और यात्री की मौत हो गई है। सात दिन से बिहार निवासी 55 वर्षीय महेंद्र कुमार का उपचार चल रहा था। उनके सिर पर गहरी चोटें आई थीं। 30 मई को हादसे के बाद से ही उन्हें आईसीयू में रखा गया था। मंगलवार दोपहर को जख्मों का ताव न सहते हुए मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए शव को शवगृह में रखा गया है। इस मौत के साथ हादसे में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 11 पहुंच गया है।

विज्ञापन


अमृतसर से मां वैष्णो के दर्शन के लिए कटड़ा जा रही एक बस झज्जर कोटली के पास पुल से नीचे गिर गई थी। हादसे में मौके पर ही आठ लोगों और दो की अस्पताल में मौत हुई थी। 66 लोग घायल हुए थे। घायलों में महेंद्र भी शामिल था। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल थे, जिनमें से महेंद्र की मंगलवार को मौत हो गई है।

सैनिक कॉलोनी में मिले अज्ञात ने तोड़ा दम

जीएमसी में भर्ती एक अज्ञात व्यक्ति की मंगलवार को मौत हो गई है। वह चार जून को सैनिक कॉलोनी में बेसुध अवस्था में मिला था। इसके बाद से ही जीएमसी में उपचाराधीन था। मंगलवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें