फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारामुला: डीआईजी ने अधिकारियों के साथ बैठक की, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह निर्देश दिए

Sun, 01 Aug 2021 10:47 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

बारामुला जिले में कानून व्यवस्था को लेकर उप पुलिस महानिरीक्षक ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्र विरोधी तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता करते उप पुलिस महानिरीक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप पुलिस महानिरीक्षक सुजीत कुमार ने रविवार को बारामुला जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति का आकलन करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, सीएपीएफ(केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल) और सेना के अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की। जिसमें सुरक्षा स्थिति के विभिन्न पहलुओं और चुनौतियों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


डीआईजी ने नशा तस्करी के खतरे से निपटने में पुलिस की भूमिका की सराहना की। शांति बनाए रखने में सभी अधिकारियों की कड़ी मेहनत की सराहना की साथ ही और सतर्क रहने का आह्वान किया।

डीआईजी ने कहा कि राष्ट्र के दुश्मनों के किसी भी नापाक मंसूबों को नाकाम करने के लिए बलों के बीच तालमेल महत्वपूर्ण है। डीआईजी ने अधिकारियों को सुरक्षा ग्रिड को मजबूत करने, आतंकवादी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल तत्वों के खिलाफ कड़े सुरक्षा उपायों का अपनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के लिए गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पुलवामा का बदला: आईईडी तैयार करने वाला लंबू मारा गया, 40 जवानों ने देश के लिए दिया था सर्वोच्च बलिदान    
यह भी पढ़ें- मसूद अजहर का एक हाथ कटा: पुलवामा हमले में आईईडी तैयार करने वाला लंबू ढेर, ऐसे मारा गया साढ़े छह फीट का आतंकी    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें