पुलिस कर्मियों पर किए जा रहे हमले आतंकियों की हताशा का परिणाम है। कोई भी हथियार उठाने वाला पुलिस की नजर में आतंकी है और इनसे निपटने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियां एकजुट होकर काम कर रही हैं। यह बात श्रीनगर में पत्रकारों से पुलिस महानिदेशक डा. एसपी वैद ने कही।
डीजीपी ने कहा कि आतंकियों द्वारा जो पिछले कुछ हफ्तों से सीधे तौर पर पुलिस कर्मियों को निशाना बनाया जा रहा है, यह केवल उनकी हताशा है। जिस तरह से पिछले कुछ दिनोें में जम्मू कश्मीर पुलिस ने आतंकियों से निपटा है, उससे बौखलाकर आतंकी यह रणनीति अपना रहे हैं।
आतंकी जाकिर मूसा को अलकायदा के कश्मीर सेल का चीफ बनाने को लेकर आतंकी संगठन की ओर से जारी बयान पर डीजीपी ने कहा कि हमें इसकी जानकारी नहीं है। मूसा किसी भी संगठन में जाए, वह आतंकी ही है। जिस किसी ने भी बंदूक उठाई है, वह हमारे लिए आतंकी ही है।