फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता के भक्तों को राहत: वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं को एक स्थान से ही मिलेगी हेलिकॉप्टर, रेल व परिवहन सुविधा

Thu, 16 Dec 2021 02:06 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

रियासी जिले के कटड़ा में तीन साल के भीतर बनेगा इंटर मॉडल स्टेशन। इसका काम दो चरणों में किया जाएगा पूरा। बस, ऑटो रिक्शा, टैक्सी और निजी वाहन भी एक जगह से मिलने पर यात्रियों को मिलेगी राहत। 
 
विज्ञापन
वैष्णो देवी मंदिर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं को अब एक ही स्थान से हेलीपैड, सड़क, रेल परिवहन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इसके लिए कटड़ा में इंटर मॉडल स्टेशन (आईएमएस) का निर्माण किया जाएगा। तीन साल में यह दो चरणों में बनकर तैयार होगा। बुधवार को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई प्रशासनिक परिषद की बैठक में आवास एवं शहरी विकास विभाग ने इसके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। कटड़ा विकास प्राधिकरण के माध्यम से इंटर मॉडल स्टेशन को विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और रेलवे मंत्रालय व जम्मू-कश्मीर सरकार के मध्य समझौता हस्ताक्षर होगा। बैठक में बताया गया कि इंटर मॉडल स्टेशन में रेल, सड़क व हेलिकॉप्टर सेवाओं के लिए ढांचागत सुविधा विकसित की जाएगी। बस, ऑटो रिक्शा, टैक्सी और निजी वाहन भी एक जगह से ही यात्रियों को मिल पाएंगे। इंटर मॉडल स्टेशन के पहले चरण में पब्लिक जोन व दूसरे चरण में व्यावसायिक ढांचा विकसित किया जाएगा। इसके विकसित होने से यात्रियों के समय की बचत होगी। साथ ही आर्थिक बोझ भी कम होगा। इससे वह जम्मू-कश्मीर में ज्यादा समय तक रुक पाएंगे। 
 
कारोबार बढ़ेगा, सुधरेगी अर्थव्यवस्था
कटड़ा में आईएमएस के विकसित होने से व्यावसायिक विकास और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। समझौता हस्ताक्षर से परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में मदद मिलेगी। कटड़ा विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को जम्मू-कश्मीर सरकार की तरफ से एमओयू पर हस्ताक्षर करने के लिए अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन

 
सांबा में दिव्यांगजनों के कौशल विकास के लिए बनेगा केंद्र
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई प्रशासनिक परिषद की बैठक में सार्वजनिक उद्देश्य के लिए सरकारी भूमि के हस्तांतरण को मंजूरी दे दी गई। जम्मू जिले के गांव मजीन में चालीस साल की लीज पर 15 कनाल भूमि श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड को ट्रांसफर करने को मंजूरी दी गई। यहां श्राइन बोर्ड यात्री निवास और आपदा प्रबंधन केंद्र का निर्माण करवाएगा। 

रोजगार समग्र क्षेत्रीय केंद्र स्थापित करने के जमीन स्थानांतरित करने को मंजूरी
प्रशासनिक परिषद ने सांबा जिले के विजयपुर तहसील के गांव चक ज्वाला में 38 कनाल और 19 मरला भूमि को दिव्यांग जन के लिए कौशल विकास, पुनर्वास और रोजगार समग्र क्षेत्रीय केंद्र स्थापित करने के जमीन स्थानांतरित करने को मंजूरी दी। भारत सरकार के सामाजिक न्याय और सशक्तीकरण मंत्रालय की तरफ से इस भूमि को समग्र क्षेत्रीय केंद्र स्थापित किया जाएगा। केंद्र स्थापित होने से दिव्यांग जन को शिक्षा, रोजगार, वोकेशनल प्रशिक्षण व मानव संसाधन विकास, दिव्यांगों के पुनर्वास व विभिन्न सहायता वितरण जैसी सेवाएं विशेषज्ञों की टीम से मिल सकेगी। 
 
बडगाम में 50 बेड का आयुष अस्पताल बनेगा
प्रशासनिक परिषद ने कश्मीर के बडगाम जिले में 50 बेड के आयुष अस्पताल के लिए 10 कनाल और 11 मरला भूमि स्वास्थ्य विभाग को ट्रांसफर को हरी झंडी दे दी। आयुष अस्पताल की स्थापना से आईएसएम को बढ़ावा मिलेगा। प्रशासनिक परिषद ने अनंतनाग जिले के गांव धोनीपावा में केंद्रीय विद्यालय के लिए स्कूल शिक्षा विभाग को 28 कनाल भूमि देने को मंजूरी दी।

बडगाम जिले की तहसील इचगाम में आठ कनाल भूमि ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के हक में ट्रांसफर की। बारामुला में ग्रामीण विकास विभाग और पंचायती राज विभाग के कार्यालय के निर्माण के लिए छह कनाल भूमि को ट्रांसफर करने को भी मंजूरी प्रदान की। प्रशासनिक परिषद ने एक कनाल भूमि ट्रेजरी की इमारत के निर्माण के लिए वित्त विभाग के हक में लंगेट में ट्रांसफर करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें