फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला केंद्र के पीछे खाली पड़ी जमीन पर बनेगा आर्काइव विभाग भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
कला केंद्र के पीछे खाली पड़ी जमीन पर बनेगा आर्काइव विभाग भवन
विज्ञापन

चार कनाल जमीन चिह्नित, मंडलायुक्त ने डीपीआर बनाने के दिए निर्देश
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में चल रहे निर्माण कार्यों का डा. राघव लंगर ने किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कला केंद्र के पीछे खाली पड़ी चार कनाल जमीन पर आर्काइव विभाग के भवन का निर्माण होगा। मंगलवार को इस जमीन को चिह्नित किया गया। विभाग के निर्माण में इस बात का ख्याल रखा जाएगा कि इसकी डिजाइन कला केंद्र के अनुरूप ही हो। यह विभाग पुराने रिकॉर्ड का डिजिटाइजेशन कर रहा है। लगभग 70 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। मंडलायुक्त डा. राघव लंगर ने पीडब्ल्यूडी को भवन निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कला केंद्र कांप्लेक्स का दौरा कर प्रदर्शनी हाल, संग्रह सेक्शन तथा अन्य ब्लॉक का निरीक्षण किया। उन्होंने कला केंद्र का उचित रखरखाव करने को कहा। साथ ही लैंडस्केपिंग, मरम्मत तथा जीर्णोद्धार के कार्यों का आगणन भी तैयार करने को कहा। उन्होंने हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम तथा फोटो प्रदर्शनी लगातार आयोजित करने की हिदायत दी। मंडलायुक्त ने कहा कि मुबारक मंडी हेरिटेज कांप्लेक्स में कई आर्काइव दस्तावेज सुरक्षित रखे गए हैं। जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड को मुबारक मंडी हाल को खाली करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने बाहु फोर्ट कांप्लेक्स के सुंदरीकरण के कार्यों का भी निरीक्षण किया। यहां प्रवेश द्वार, रेहड़ी जोन, लंगर शेड, फूड स्टाल, पार्किंग, फाउंटेन आदि का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने हेरिटेज स्वरूप के लिए वाल पेटिंग का सुझाव दिया। निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता के साथ तेज गति से काम पूरा करने को कहा ताकि समय पर इसे पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

तवी रिवर फ्रंट में आ रहे ढांचों को करें चिह्नित
तवी रिवर फ्रंट क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए उन्होंने हिदायत दी कि प्रोजेक्ट में आ रहे ढांचों को चिह्नित किया जाए। प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण की जरूरत नहीं है क्योंकि एलाइनमेंट में सरकारी भवन आ रहे हैं। इनमें टॉयलेट कांप्लेक्स, ट्रांसफार्मर, एमईडी भवन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें