फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू हाट के पास 28 कनाल में बनेगा आईटी टॉवर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। संभाग में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जम्मू हाट के खुलने के बाद अब सरकार जम्मू हाट के पास आईटी टॉवर स्थापित करेगी। इस दिशा में 28 कनाल भूमि की निशानदेही की जा चुकी है। इसमें कॉल सेंटर स्थापित होगा और इसके माध्यम से कई बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। आईटी इंजीनियरों व आईटी से जुड़े लोगों को भी अपने घरों के करीब ही रोजगार मिल पाएगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पचास करोड़ की राशि से आईटी टॉवर को जम्मू-कश्मीर ढांचागत विकास निगम तैयार करवाएगा।
विज्ञापन

------
ये सुविधाएं भी होंगी
आईटी पार्क में यहां आईटी कंपनियों को यूनिट लगाने और उत्पादन करने के लिए जगह के अलावा कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं आईटी टावर में आईटी कंपनियां अपने कार्यालय खोल पाएंगी। आईटी टॉवर में डाटा रूम और कांफ्रेंस हाल के अलावा जिम, योग रूम, कैफेटेरिया के अलावा देश के बड़े शहरों गुरुग्राम और बंगलुरू की तरह सभी प्रकार की सुविधाएं व ढांचा उपलब्ध करवाया जाएगा। प्रदर्शनी मैदान में आईटी टॉवर के लिए चिह्नित की गई भूमि वर्तमान समय में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के पास है।
विज्ञापन

----
आईटी टॉवर का निर्माण जम्मू-कश्मीर ढांचागत विकास निगम द्वारा किया जाना है। विभाग की तरफ से इस दिशा में पूरा सहयोग किया जाएगा।
अनु मल्होत्रा, निदेशक उद्योग विभाग, जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें