फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूपनगर में बनेगा पशु देखभाल केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के रूपनगर में पांच कनाल भूमि में नगर निगम पशु देखभाल केंद्र (एनिमल केयर सेंटर) बनाएगा। वीरवार को मेयर चंद्रमोहन गुप्ता ने इसका नींव पत्थर रखा। पहले चरण में इस सेंटर पर 17 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। छोटे-बड़े सभी बीमार और घायल मवेशियों का उपचार होगा। यह केंद्र निगम का दूसरा इस तरह का केंद्र होगा। इसमें ओपीडी, ओटी रूम, लैब, ब्लड टेस्टिंग सुविधा, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड भी होगा। पहले चरण में चारदीवारी का काम होगा, जिसका काम शुरू कर दिया गया है। नगर निगम ने जेडीए से यह जमीन ली है।
विज्ञापन

चारदीवारी के बाद इसमें शेड, कुत्ताघर, ओपीडी, ओटी रूम, स्टाफ रूम बनेगा। इसका डिजाइन तैयार किया जा रहा है। नगर निगम की इंजीनियरिंग विंग इसका नक्शा तैयार कर रही है। शिलान्यास के मौके पर डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा, नगर निगम आयुक्त अवनी लवासा, पार्षद रेखा मन्हास भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें