फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: उप मुख्यमंत्री ने अखनूर सेक्टर में बीएसएफ के जवानों संग मनाई दिवाली

Fri, 20 Oct 2017 10:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने अखनूर सेक्टर में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाई। पत्नी ममता सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने सीमा की सुरक्षा के लिए सैनिकों की प्रतिबद्धता की सराहना की और कहा कि जवानों उपस्थिति ही सुनिश्चित करती है कि देशवासी शांतिपूर्वक हर त्योहार का जश्न मनाएं।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने सेना और सीमा सुरक्षा बल के सैनिकों के साथ दिवाली मनाते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के लिए बहादुर जवान त्योहारों पर भी अपने घरों से दूर रहते हैं। देश के हर नागरिक को इन सुरक्षा बलों के बलिदान पर गर्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार हरसंभव सुरक्षा कर्मियों के कल्याण और भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान डा. निर्मल सिंह ने सैनिकों से बातचीत की और उनके बीच मिठाइयां वितरित की।

इससे पहले, उपमुख्यमंत्री ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बीएसएफ  के आईजी राम अवतार ने उपमुख्यमंत्री को सीमा सुरक्षा के क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य में सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बीएसएफ  द्वारा किए गए उपायों, आईबी पर मौजूद खतरे की धारणा और मौजूदा सीमा नियंत्रण पर खतरों की आशंका और सुरक्षा तंत्र का विस्तृत ब्योरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें