फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: नागरिकों ने उप-राज्यपाल को लिखा पत्र, कहा- होटल बनने से खत्म हो जाएगा मुबारक मंडी का वजूद

Fri, 06 Aug 2021 02:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

वरिष्ठ नागरिकों ने पत्र में लिखा है कि अल्पकालिक वित्तीय लाभ के लिए डुग्गर प्रदेश की विरासत और संस्कृति की पहचान से समझौता करना, जम्मू के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को प्रदर्शित करने से भी वंचित करना है।
विज्ञापन
मुबारक मंडी किला जम्मू, फाइल फोटो - फोटो : .
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुबारक मंडी में रानियों के आवास को हेरिटेज होटल में बदलने के विरोध में जम्मू के 100 वरिष्ठ नागरिकों ने उप-राज्यपाल को पत्र लिखा है। इसमें लिखा है कि मुबारक मंडी एक संरक्षित स्मारक है, ऐसे में इसके किसी भी हिस्से का कामर्शियल उपयोग करना जम्मू-कश्मीर प्राचीन स्मारक संरक्षण अधिनियम 1977 का उल्लंघन होगा। मुबारक मंडी के विश्व धरोहर स्थल बनने की आपार संभावनाएं है, लेकिन होटल बनाने के फैसले से इसका वजूद खत्म हो जाएगा। मुबारक मंडी सिर्फ एक संरक्षित स्मारक ही नहीं, बल्कि यह लोगों को इस क्षेत्र के इतिहास और संस्कृति से जोड़ने और गर्व करवाने का स्थान है।

विज्ञापन


कहा कि राजस्थान सहित अन्य राज्यों ने असुरक्षित निजी विरासतों के पुन: उपयोग या हेरिटेज होटल में बदलने की नीति बनाई है, लेकिन किसी भी राज्य में संरक्षित स्मारक का निजी उपयोग नहीं किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- भाजपा राष्ट्रीय महासचिव बोले: जम्मू-कश्मीर मुस्कुराने लगा है, पर गुपकार गैंग अभी भी रो रहा    
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- अनुच्छेद-370 से मुक्ति के दो साल: 130 आतंकी कमांडरों समेत 459 दहशतगर्दों का सफाया, युवाओं ने आतंकवाद से की तौबा    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें