फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च शिक्षण संस्थानों में केंद्रीय विवि की तर्ज पर लगें सैनिटरी पैड मशीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में अभी तक सैनिटरी पैड मशीनें नहीं लग सकी हैं, जिसका अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने रोष जताया है। साथ ही केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू की तर्ज मशीनें स्थापित करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने गत वर्ष सभी आयुक्तों और कुलपति को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन अभी कोई कदम नहीं उठाया गया है। प्रदेश सचिव मुकेश मन्हास ने कहा कि छात्रों की सुविधा के लिए मांग उठाई थी। सिर्फ केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू ने संज्ञान में लेकर एक से अधिक मशीनें लगाई हैं। आश्वासन के बावजूद कहीं भी कदम नहीं उठाया गया है। बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ नारे का सम्मान करने के लिए संस्थानों में इस तरह की सुविधा होनी जरूरी है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष मामले के संबंध में जानकारी एकत्रित की थी, जिसमें पाया कि कई जिलों में छात्राएं सैनिटरी पैड की व्यवस्था नहीं होने के कारण स्कूल छोड़ चुकी हैं।
इस समस्या के चलते वे पढ़ाई सुचारू रूप से नहीं कर पाती हैं। परिषद की सदस्य चाहत आनंद ने कहा कि महिला कॉलेज परेड, महिला कॉलेज गांधीनगर, जम्मू विवि, क्लस्टर विवि जीजीएम साइंस कॉलेज और कॉमर्स कॉलेज सहित केंद्र शासित प्रदेश के तमाम शिक्षण संस्थानों में जल्द प्रशासन को यह व्यवस्था शुरू करनी चाहिए। संस्थानों में छात्राओं की पढ़ाई को लेकर अुनकूल पर्यावरण होना चाहिए। खासकर बारहवीं तक की छात्राएं इस समस्या से प्रभावित होती हैं। उन्होंने संस्थानों के प्रबंधन और प्रदेश सरकार से सैनिटरी पैड मशीनें लगाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें