फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों, लेक्चरर की सीधी भर्ती पर लगी रोक हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। स्कूलों में शिक्षकों और लेक्चरर की सीधी भर्ती पर नहीं होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और अन्य शिक्षित युवाओं में रोष है। इसी मुद्दे को लेकर रविवार को जम्मू विश्वविद्यालय में परिषद की मुकेश मंहास की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें सोमवार को प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

परिषद के प्रदेश सचिव मुकेश मन्हास ने कहा कि गत दिनों उन्होंने संबंधित मुद्दे को लेकर संभागीय मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है। शिक्षित युवा लंबे समय से शिक्षकों और लेक्चरर की भर्ती का इंतजार कर रहे हैं।लेकिन सरकार ने 2018 में एक आदेश जारी किया था, जो युवा विरोधी था। कार्यकर्ता रवेल परिहार ने कहा कि प्रदेश में शिक्षित युवाओं को स्कूल शिक्षा विभाग में नौकरी करने का मौका नहीं मिल रहा है। सरकार ने 100 फीसदी पदों को पदोन्नति से भरने का निर्णय लिया है, जो स्वीकार नहीं है। उन्होंने उपराज्यपाल से अध्यापकों और लेक्चरर के 80 फीसदी पदों को सीधी भर्ती से भरने की मांग उठाई है। वहीं, चेतावनी दी कि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो आगामी दिनों में उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें