फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जेके ज्वांइट चर्च फेलोशिप ने समुदाय के धार्मिक स्थलों और लोगों पर हमले करने के मामलों की निंदा की। वीरवार को पीआर शौकत पीटर सहित फेलोशिप के सदस्यों ने प्रेसवार्ता कर सरकार से अराजक तत्वों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मसीही समुदाय हमेशा शांति प्रिय रहा है। दुर्भाग्य है कि कुछ समय से कुछ संगठन चर्च के सेवकों और संस्थानों पर लगातार हमला कर माहौल को बिगाड़ रहे हैं। लोगों की प्रार्थना में खलल डाली जा रही है, जो कि गलत है। संविधान किसी भी व्यक्ति को धार्मिक प्रार्थना में खलल डालने की इजाजत नहीं देता है। कुछ संगठन अशांति फैलाने में लगे है। कुछ माह से रामनगर, बसोहली, नगरी और कठुआ आदि क्षेत्रों में ऐसे घटनाएं हुई हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार से मामले में हस्तक्षेप की अपील करते है। मसीही समाज असुरक्षित महसूस कर रहा है। अगर इन घटनाओं को नहीं रोका गया तो राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पास जाने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें