फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण के नाम पर जेएमसी अनावश्यक प्रक्रिया रोके

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू ने नगर निगम जम्मू से व्यापारियों के प्रति विचारशील दृष्टिकोण अपनाकर निरीक्षण के नाम पर अनावश्यक प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है। दो साल से कोविड महामारी और अन्य दूसरी परिस्थितियों के कारण व्यापारी वर्ग पहले से ही प्रभावित है। त्योहारी सीजन में अगर व्यापारी उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए कुछ अतिरिक्त स्थान का उपयोग कर रहे हैं, तो जेएमसी को राहत देनी चाहिए। चैंबर के एक शिष्टमंडल ने अध्यक्ष अरुण गुप्ता के नेतृत्व में निगम आयुक्त अवनी लवासा से मुलाकात कर व्यापारियों के मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन

गुप्ता ने कहा कि निगम प्रशासन को त्योहारी सीजन में व्यापारियों को दंडित करने के लिए मनमाने तरीके से काम नहीं करना चाहिए। निगम प्रशासन को व्यावसायिक भवनों के लिए भवन अनुमति नियमों मेंबदलाव लाना चाहिए, क्योंकि ये बैंक ऋण प्राप्त करने में बाधा के रूप में काम कर रहे हैं जो व्यापारियों और आम जनता के हित में नहीं है। निगम मास्टर प्लान 2032 के तहत बागवानी मंडियों और वेयर हाउसिंग के 100 फीसदी निर्माण पर काम करे। आयुक्त को गोल मार्केट के दुकानदारों को जमीन खाली करने के लिए दिए नोटिस को रद्द करने का आग्रह किया गया। त्योहारी सीजन में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर व्यापारियों को बेवजह परेशान नहीं किया जाए। उन्होंने लाइट एंड साउंड शो, सेल्फी प्वाइंट, वर्टिकल गार्डन आदि पहल करने के लिए जेएमसी केप्रयासों की सराहना की। शिष्टमंडल में अनिल गुप्ता, गौरव गुप्ता, राजेश गुप्ता, रवींद्र साहनी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें