फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसीसी और ट्रैक्टर लोन को माफ करने और मुआवजा देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। आंधी और ओलावृष्टि से फसलों को पहुंचे नुकसान से किसान काफी चिंतित हैं। किसानों ने सरकार से केसीसी और ट्रैक्टर लोन माफ करने सहित जल्द नुकसान का मुआवजा देने की गुहार लगाई है। वहीं, रविवार को मौसम में कुछ सुधार होने पर किसान दिनभर पानी से भरे खेतों से कटी धान की फसल को उठाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि धान और सब्जियों का बीज खरीदने के लिए उन्होंने केसीसी लोन का सहारा लिया था। सोचा था फसल तैयार होने पर चुका देंगे, लेकिन बिगड़े मौसम ने सब कुछ बर्बाद कर दिया है। धान की फसल और सब्जियां पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है। मढ़ क्षेत्र में धान की खड़ी फसल जहां बिछ गई है वहीं, कटी फसलें पानी में तैर रही हैं। खेत तालाब बन गए हैं। रविवार को भी खेतों में पानी जमा रहा। जिस कारण दिनभर किसान खेतों से कटी हुई फसल उठाने में लगे रहे। किसान बलकार सिंह, शमशेर, केवल कृष्ण, तारा सिंह, विकास दयाल और बोध राज ने बताया कि बारिश से क्षेत्र में सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसल को पहुंचा है। कुछ किसानों ने लोन पर ट्रैक्टर लिए थे और कुछ ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के तहत लोन लिया था। लेकिन मौसम ने मेहनत पर पानी फेर दिया है। नुकसान से अब किसान कर्ज में डूब जाएंगे। कांग्रेस के जिला ग्रामीण के उपाध्यक्ष राजिंद्र कुमार हैप्पी ने भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए रविवार को मढ़ क्षेत्र का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें