फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर शाम शहर में बिजली आपूर्ति बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आंधी से क्षतिग्रस्त बिजली ढांचे को दुरुस्त करने पर शहर में दिनभर काम चलता रहा। हालांकि शनिवार शाम को आपूर्ति बहाल कर दी गई है। लेकिन अभी भी कई इलाकों में आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। यहां पर टांसफार्मर, सर्विस तार और खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिस कारण समस्या पेश आई।
विज्ञापन

रविवार सुबह बठिंडी, छन्नी, डिग्याना, मुट्ठी, न्यू प्लाट, पुराना शहर, गंगयाल समेत अन्य जगहों में टांसफार्मर को बदला गया। देर शाम तक ही यहां पर बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई है। इसके अलावा शहर में 100 से ज्यादा घरों में सर्विस वायर (तार) बदले गए। सिद्धड़ा, सुजवां, बाहु फोर्ट और अन्य जगहों में खंभे ढहे थे। यहां पर नए खंभे लगाकर आपूर्ति बहाल की गई। एक्सईएन पीडी सिंह ने कहा कि दूसरे दिन बिजली को ठीक करने पर काम जारी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें