फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में कश्मीरी विस्थापितों के लिए अलग कट ऑफ जारी होगा

Thu, 02 Jun 2016 10:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय पहली बार कश्मीरी विस्थापितों के लिए अलग कटऑफ जारी करेगा। विश्वविद्यालय में कश्मीरी विस्थापितों के लिए 5 फीसदी अतिरिक्त कोटा है। पहली बार दिल्ली के बाहर के और जम्मू के कश्मीरी छात्र भी कोटा के हकदार होंगे। विवि के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक विवि सामान्य, ओबीसी, एससी-एसटी व पीडब्ल्यूडी पांच श्रेणियों में कटऑफ  जारी करता था, लेकिन, इस साल से कश्मीरी विस्थापितों के लिए अलग कटऑफ जारी की जाएगी।
विज्ञापन


कश्मीरी विस्थापित की श्रेणी के तहत उम्मीदवारों में विभिन्न पाठ्यकमों में दाखिले के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों की आखिरी कट ऑफ की सूची में अधिकतम 10 फीसदी की राहत भी दी जाएगी। इनमें वे पाठ्यक्रम शामिल नहीं हैं, जिनमें दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा जरूरी होती है। उम्मीदवारों को विवि में न्यूनतम पात्रता मानदंड पूरे करने होंगे।

आवेदन के साथ कशमीरी विस्थापित का अपना पंजीकरण प्रमाणपत्र, कश्मीर में संपत्ति का प्रमाण और दिल्ली में वर्तमान घर का प्रमाण देना होगा। इस कोटे के तहत दाखिला सामान्य दाखिला प्रक्रिया के साथ नहीं होता, क्योंकि यह कोटा विवि के दूसरे आरक्षित श्रेणियों के कोटे से अधिक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें