फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K में मुफ्त शिक्षा के ऐलान से लड़कियां उत्साहित

Wed, 01 Jun 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
क्लास - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
राज्य में लड़कियों की शिक्षा संबंधित राज्य सरकार द्वारा उठाया गए एक बड़े कदम से पढ़ने का शौक रखने वाली लड़कियां लाभ उठा सकेंगी। 12वीं क्लास तक की छात्राओं को मुफ्त शिक्षा का सरकार द्वारा तोहफा दिया गया है। सरकार के इस फैसले से छात्राओं में खुशी है। उन्होंने कहा कि इससे हमारा भविष्य संवरेगा।
विज्ञापन


सरकार के इस बजट में छात्राओं के लिए मुफ्त शिक्षा को लेकर किये गए ऐलान के तहत लड़कियों को पढ़ने के लिए 12वीं कक्षा तक की फीस माफ करने का प्रावधान किया गया है। अब इसके चलते जम्मू-कश्मीर की सरकार लड़कियों को मुफ्त शिक्षा देगी, जिससे यहां लड़कियों को अपनी स्कूल शिक्षा को पूरा करने का मौका मिलेगा।

इससे महिलाओं में साक्षरता दर तो बढ़ेगा ही साथ ही अब राज्य के दूर दराज इलाकों में भी अभिभावक अपनी बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देंगे। सरकार की इस पहल के साथ ही महिलाएं, पुरुषों की बराबरी में खड़ी होती दिखेंगी।
विज्ञापन


गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल कोठी बाघ की छात्रा असर कादरी का कहना था कि महिला मुख्यमंत्री महबूबा द्वारा यह कदम उठाया गया है जिसके लिए वह काफी शुक्रगुजार हैं। उसके अनुसार ऐसी योजना को यूनिवर्सिटी और प्रोफेशनल कॉलेज तक भी ले जाना चाहिए, क्योंकि उस स्तर पर फीस काफी ज्यादा होती है।

वही हिबा नामी छात्रा का कहना है कि कई लड़की गरीबी के कारण नहीं पढ़ पाती, लेकिन सरकार के इस कदम से लड़कियों को पढ़ाई का मौका मिल रहा है जिसका लाभ सभी लड़कियों को उठाना चाहिए।

गौरतलब है कि महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली राज्य की पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार ने अपने हाल ही में पेश किये गए बजट में ही राज्य की बेटियों को एक बड़े तोहफे से नवाजा गया है। इससे लगता है कि प्रधानमंत्री की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संदेश को आगे बढ़ाते राज्य सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें