फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnath Singh Visit Jammu: कारगिल विजय सेना के शौर्य का गौरवपूर्ण अध्याय, दुश्मन के मंसूबे होते रहेंगे नाकाम

Sun, 24 Jul 2022 12:39 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू के गुलशन ग्राउंड में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया। उन्होंने कारगिल युद्ध में शहीद जवानों के शौर्य के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन
जम्मू में कारगिल विजय दिवस के मौके पर संबोधित करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षामंत्री राजनाथ ने कारगिल विजय दिवस के मौके पर जम्मू में शहीद परिवारों को सम्मानित किया। पुलिस स्टेडियम गुलशन ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए जवानों के बारे में विस्तार से बताया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कारगिल विजय सेना के शौर्य और पराक्रम का गौरवपूर्ण अध्याय है। उन्होंने बिग्रेडियर उस्मान और मेजर शैतान सिंह के शौर्य को भी याद किया। उनके साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

आरएसएस से जुड़े संगठन जम्मू-कश्मीर पीपुल्स फोरम की तरफ से कारगिल विजय दिवस और स्वतंत्रताके 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में करवाए जा रहे समारोह में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने शॉल व स्मृति चिह्न देकर शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में 1947 से लेकर अब तक देश की आंतरिक और सीमा पर सुरक्षा करते सेना, अर्धसैनिक बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस सहित अन्य सुरक्षा बलों के जवानों के सर्वोच्च बलिदान को याद किया जाएगा।  

चुनाव की तैयारियों का भी लेंगे जायजा

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कार्यक्रम के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा करेंगे। हालांकि राजनाथ सिंह दोपहर बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। वहीं, दत्तात्रेय होसबाले कुछ दिन जम्मू में ही रहकर संघ की गतिविधियों की समीक्षा करने के अलावा भाजपा व अन्य संगठनों के पदाधिकारियों से बैठकें करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें