कश्मीर में तैनात सेना की 15 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एसके दुआ ने मंगलवार को उत्तरी कश्मीर में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए एक खुलासा किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि सेना को स्थानीय लोगों से भी इंटेलिजेंस प्राप्त होती है। दुआ ने कहा कि सीमा पार से इस समय इन्फिल्ट्रेशन न के बराबर है।
जो तेजी मौजूदा समय में आतंकियों के खिलाफ आपरेशन को अंजाम देने में आई है वह सिर्फ और सिर्फ मजबूत इंटेलिजेंस ग्रिड का नतीजा है।