जम्मू कश्मीर में पिछले एक हफ्ते में संक्रमित मामलों में गिरावट के साथ रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। एक सप्ताह पहले प्रतिदिन 100 से अधिक मामले आ रहे थे, लेकिन अब इनकी संख्या घटकर 50-60 के बीच आ गई है।
विज्ञापन
प्रदेश में 57 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें 33 मामले जम्मू संभाग से हैं। जबकि 77 मरीज रिकवर हुए हैं, इसमें 68 कश्मीर संभाग से हैं। पिछले चौबीस घंटे में जम्मू कश्मीर में 3665 कोविड परीक्षण किए गए।
जम्मू में सर्वाधिक 25 नए संक्रमित मामले मिले हैं। उधमपुर, डोडा में 4-4, श्रीनगर, पुलवामा, बांदीपोरा में 2-2, अनंतनाग में 11 और बारामूला में 4 नए मामले मिले हैं। प्रदेश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 554 है।