फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फारूक अब्दुल्ला: पुंछ आतंकी हमले में निर्दोंषों पर न करें कार्रवाई, घटना की गहनता से होनी चाहिए जांच

Sat, 22 Apr 2023 06:42 PM IST
विमल शर्मा एएनआई/संवाद, श्रीनगर

सार

फारूक ने कहा कि घटनास्थल का इलाका भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक है। इस पर जांच की जानी चाहिए। इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए हैं।  
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पुंछ आतंकी हमले की जांच शुरू हो गई है। इस मामले में निर्दोष लोगों को गिरफ्तार नहीं करना चाहिए। मुझे पता है कि इसका दोष निर्दोष लोगों पर डालेंगे, इसलिए मैं नहीं चाहता कि निर्दोष लोग इस मामले में फंसें।

विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने कहा था कि पुंछ में आतंकी हमले पर कहा कि कहीं न कहीं सुरक्षा में चूक हुई है। इस पर गौर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल का इलाका भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक है। इस पर जांच की जानी चाहिए। इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए हैं।  

उन्होंने कहा कि रमजान के माह में घाटी में कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है। ऐसा ही होना चाहिए। आगे फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि केंद्र सरकार का कहना है कि प्रदेश में हालात नियंत्रण में हैं। ऐसे में प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराए जाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें