फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल एवं श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड एवं श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एनएन वोहरा ने पवित्र यात्राओं में कुछ सालों से श्रद्धालुओं की संख्या में कमी पर चिंता जताई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यात्राओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और श्रद्धालुओं को बेहतर माहौल देने के लिए परवेज दीवान की अगुवाई वाली कमेटी एक स्टडी रिपोर्ट तैयार करेगी। समिति से श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर पहले रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

विहिप और श्री अमरनाथ एवं बूढ़ा अमरनाथ यात्री न्यास द्वारा प्रकाशित पत्रिका प्रत्यभिज्ञा 2015 के विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि वोहरा ने कहा कि माता वैष्णो देवी की यात्रा एक करोड़ छह लाख का सालाना रिकार्ड छूने के बाद कम होते-होते 78 लाख तक आ गई है।
विज्ञापन


श्री अमरनाथ यात्रा में भी करीब 3.5 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा के बाद से यात्रियों की संख्या में कमी देखी गई है। देश में सबसे ज्यादा श्रद्धालु तिरुपति बाला जी के दर्शन के लिए जाते हैं। वहां भी दो-तीन वर्षों से यात्रियों की संख्या कम हुई है।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कमेटी से स्टडी रिपोर्ट मांगी

राज्यपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य स्तर की पर्यटन सलाहकार समिति का गठन किया है। इस समिति में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय में सचिव व रियासत में पर्यटन के क्षेत्र में विभिन्न पदों पर काम कर चुके पूर्व अधिकारी परवेज दीवान को भी शामिल किया गया है।

दीवान को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड में यात्रियों की कमी पर स्टडी रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। इसके बाद श्री अमरनाथ यात्रा की भी स्टडी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद सभी जरूरी कदम उठाएं जाएंगे।

उन्होंने विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस और श्री अमरनाथ एवं बूढ़ा अमरनाथ यात्री न्यास को भी यात्राओं के प्रचार प्रसार में सहयोग व सुझाव देना जारी रखने को कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें