फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: वैष्णो देवी के दर्शन को पहुंचे दो श्रद्धालुओं की मौत, मरने वालों में एक ढाई माह की बच्ची

Thu, 05 Aug 2021 12:03 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कटड़ा

सार

पुलिस के अनुसार, ढाई माह की बच्ची को गोदी में उठाए परिजन जब भवन में मां वैष्णो के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बच्ची को अचेत पाया और भवन के समीपवर्ती चिकित्सा केंद्र ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
mata vaishno devi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां वैष्णो के दर्शन के लिए आए दो श्रद्धालुओं की बुधवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई। इसमें एक ढाई माह की बच्ची भी शामिल है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ढाई माह की बच्ची को गोदी में उठाए परिजन जब भवन में मां वैष्णो के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बच्ची को अचेत पाया और भवन के समीपवर्ती चिकित्सा केंद्र ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की पहचान शवी बंसल पुत्री सुरेंद्र कुमार बंसल निवासी त्रिलोक पुरी (नई दिल्ली) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


दूसरा मामला भैरो घाटी का है। यहां राजस्थान के जयपुर से आए प्रकाश परिवार के साथ मां वैष्णो के दर्शन के बाद भैरो घटी जा रहे था। इस दौरान वह अचेत होकर गिर पड़े। उन्हें तत्काल भैरो घाटी चिकित्सा केंद्र ले जाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रकाश देसानी (50) पुत्र हीरा लाल देसानी शाम नगर, जयपुर के रहने वाले थे। दोनों शवों को कटड़ा चिकित्सा केंद्र में भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें