दोमाना। दोमाना पुलिस थाना के अंतर्गत पत्याली चक क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक मजदूर की मौत का मामला प्रकाश में आया है। उसकी पहचान खेल लाल (40) पुत्र बुध राम निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। वर्तमान में वह मढ़ के पत्याली में परिवार सहित रहता था और मिस्त्री का काम करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर और पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया।
एसडीपीओ दोमाना सुनील सिंह ने बताया कि मंगलवार को स्थानीय लोगों ने दोमाना पुलिस थाना को सूचना दी कि पत्याली चक में एक दुकान के अंदर खेम लाल का शव फंदे से लटका हुआ है। थाना प्रभारी महेश शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और छानबीन की। खेंम लाल के परिजनों ने बताया कि सोमवार रात को वह घर से निकला था। काफी पूछताछ के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली है। मंगलवार को शव पास में ही बन रही एक दुकान में फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।