फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरम्मन में फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। तहसील के दरम्मन क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला का शव फंदे से लटका पाया गया। मृतक की पहचान पोली देवी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह पांच बजे के करीब महिला टॉर्च लेकर बाहर शौचालय गई थी। जब वह काफी देर तक लौटी नहीं तो उसके पति बलदेव राज ने बाहर जाकर उसकी तलाश शुरू की। घर के पीछे बने शौचालय में पति ने उसे खोजा, लेकिन महिला वहां मौजूद नहीं थी। कुछ देर बाद उसकी लाश जानवरों के लिए चारा रखे जाने वाले कमरे में फंदे से लटकी मिली। मौके पर जलती हुई टॉर्च भी पड़ी थी।
विज्ञापन

जांच करने पर महिला को मृत पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान मृतक के मायके पक्ष के लोग भी पहुंचे, जिन्होंने इसकी निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि उन्हें शक है कि उनकी बेटी को मारकर लटकाया गया है। मृतक की तीन बेटियां हैं, जिनकी उम्र 13, 10 और सात वर्ष है। पुलिस ने महिला के पति बलदेव राज को हिरासत में रखा है और पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें