फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चना व खवास से लापता दो लड़कियां बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। चसाना पुलिस ने चना व खवास से लापता हुई दो लड़कियों को बरामद किया है। पुलिस स्टेशन चसाना में चना व खवास के दो लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटियां घर से लापता हैं। काफी तलाश करने के बाद भी उनका पता नहीं चल पाया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। इनमें से एक लड़की को पांच घंटे में ही बरामद कर लिया गया। बताया जाता है कि परिजनों से हुई अनबन के बाद उक्त लड़की पैदल कश्मीर की तरफ जा रही थी। पुलिस ने दूसरी लड़की की तलाश जुटाई गई जानकारी से की। इस दौरान लापता हुई लड़की के परिजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ की गई। पुलिस ने जरूरी औपचारिकताएं कर दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें