फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से लापता युवक का शव तवी से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। चार दिन से लापता युवक का शव सोमवार को तवी नदी से बरामद हुआ। उसकी पहचान मोहम्मद यूनुस निवासी बेलीचराना के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही उसकी हत्या कर शव को तवी में फेंकने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही पुलिस से जल्द हत्याओं को गिरफ्तार करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

बहनों ने बताया कि वह चार दिन से वह लापता था, जिसके बारे में पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई गई थी। उसकी हत्या की गई है। यूनुस को एक युवक कई दिनों से धमकियां दे रहा था। पुलिस का कहना है कि मृतक का शव तीन चार दिन से पानी में पड़ा रहने के कारण स्थिति खराब हुई है। परिजनों के आरोपों के मद्देनजर भी जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सोमवार को पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शव को बरामद किया। तवी में डूबने की आशंका पर लगातार गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें