श्रीनगर जिला प्रशासन ने जिले में लॉकडाउन लगाने की किसी भी तरह की खबर को सिरे से नकार दिया है। उनके अनुसार अभी उन्हें कोई भी निर्देश नहीं मिले हैं। श्रीनगर डीसी ने कहा कि जिले में अस्पतालों में कोविड के मरीजों के लिए पर्याप्त बेड और ऑक्सीजन सप्लाई है।
डीसी ऐजाज असद ने सोमवार को कहा कि लॉकडाउन का फैसला सरकार द्वारा लिया जाना है और अभी उन्हें कोई भी ऐसे निर्देश नहीं मिले हैं। हम इम्प्लिमेंटिंग एजेंसी हैं, जैसे निर्देश हमें मिलेंगे, उन्हें उसी तरह से जमीनी स्तर पर लागू कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के कॉलेजों में 344 असिस्टेंट प्रोफेसरों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया अटकी
ऐजाज असद ने श्रीनगर के एसएसपी संदीप चौधरी और अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर श्रीनगर में कोरोना एसओपी का पालन कराने के लिए अभियान की शुरुआत की है। वहीं जिले में ऑक्सीजन सप्लाई की कमी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में ऐजाज ने कहा कि जिले में ऑक्सीजन की सप्लाई की कोई कमी नहीं थी।
प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के निर्देश पर प्रशासन और ऑक्सीजन प्लांट सेटअप कर रहा है जो जल्द ही कार्यामक होंगे।