जम्मू-कश्मीर के कॉलजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 344 पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। फरवरी में उच्च शिक्षा विभाग ने जेकेपीएससी को यह पद रेफर किए थे, लेकिन बाद में पदों में संशोधन का हवाला देकर भर्ती प्रक्रिया को फिलहाल रोकने के लिए कह दिया है।
कॉलेजों में प्रोफेसरों की कमी को पूरा करने के लिए इन पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन उच्च शिक्षा विभाग की ओर सेे भर्ती प्रक्रिया पूरा नहीं होने से दो महीन से यह कवायद अटकी हुई है। 344 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया में पांच विभागों में 20 से अधिक पद भरे जाने थे। युवा भी लंबे समय से इन पदों का इंतजार कर रहे थे।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अष्टमी पर मां बावे वाली के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़, जयकारों से गूंज उठा मंदिरों का शहर
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से पर्याप्त तैयारी नहीं करने से भर्ती प्रक्रिया में देरी हो रही है। बता दें कॉलेजों में तीन साल से अधिक समय से नए असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती नहीं हुई है। लंबे समय बाद विभाग ने पहल की थी, लेकिन फिलहाल वह परवान चढ़ती नहीं दिख रही है।
जेकेपीएससी को भेजे गए 344 पदों में से सबसे ज्यादा सोशियोलाजी में 34, ईवीएस में 31, पॉलिटिकल साइंस में 29, एजुकेशन में 27, जियोग्राफी में 21 पदे रखे गए थे। इसमें सामान्य वर्ग में 269, आरबीए में 44, एससी में 31, ईडब्ल्यूएस में 25, एएलसी में 14 और पीएसपी में 10 पद रखे थे। जेकेपीएससी के एक अधिकारी ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया में संशोधन का हवाला देकर फिलहाल भर्ती प्रक्रिया शुरू करने से मना किया गया है।