फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलगाववादियों ने की घाटी में बंद की अपील, बनिहाल-बारामूला रेल सेवा रहेगी स्थगित

Sat, 21 Oct 2017 11:28 AM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
घाटी में आज पाबंदियां - फोटो : BASIT ZARGAR
विज्ञापन
चोटी कटने की घटनाओं के विरोध में अलगाववादियों ने घाटी के लोगों से सिविल कर्फ्यू की अपील की है। इसके चलते प्रशासन ने सात थाना क्षेत्रों में आज पाबंदियां लगाई हैं। पुलिस के मुताबिक खान्यार, रैनावारी, नौहट्टा, एमआर गंज, सफा कदल, करालखुड और माईसुमा में पाबंदियां रहेंगी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को सईद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक और मुहम्मद यासीन मलिक के संयुक्त अलगाववादी नेतृत्व ने शनिवार, 21 अक्टूबर को पूरा बंद का आह्वान किया। अधिकारियों के मुताबिक बानिहाल-बारामूला रेल लिंक पर सेवाएं स्थगित रहेंगी।

गौरतलब है कि घाटी में लगातार चोटी कटने की घटनाओं में बढ़त देखने को मिली है। बता दें कि शुक्रवार को घाटी में दिमागी रूप से कमजोर व्यक्ति को चोटी कटवा समझ के जिंदा जलाने का प्रयास किया गया था हालांकि पुलिस ने मौके से पहुंच के युवक की जान बचा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें