फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः चोटी कटवा समझकर भीड़ ने दो मोस्ट वांटेड आतंकियों को जमकर पीटा

Sat, 21 Oct 2017 11:14 AM IST
amarujala.com- Presented by: विकास कुमार
विज्ञापन
Choti katwa
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 3 आम नागरिक और दो मोस्ट वांटेड आतंकियों को स्थानीय नागरिकों ने चोटी कटवा समझकर जमकर पीटा। मामला पुलवामा के ठोकरपुर इलाके का है। भीड़ के हाथों पिटकर फिलहाल इन तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि गुरुवार को ही बारामुला जिले के सोपोर में भी भीड़ ने एक मानसिक तौर पर कमजोर युवक को चोटी कटवा समझकर खूब पीटा था। भीड़ में शामिल कुछ उपद्रवियों ने उसे जलाने की भी कोशिश की। युवक को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचा लिया है, उसकी पहचान नोपोरा सोपोर निवासी वसीम अहमद के रूप में हुई। 

पुलिस ने वसीम को बेकाबू भीड़ से छुड़ाने के लिए बल प्रयोग किया और उसे जख्मी हालत में भीड़ से निकालने के बाद श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में पता चला कि वसीम दिमागी तौर पर बीमार है और वह अलग-अलग इलाको में घूमता रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें