फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमाफिया ने खड्ड पर कब्जा कर बेच दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। संगवाल निवासी सुरेश कुमार और ग्रामीणों ने रविवार को प्रेसवार्ता में सांबा राजस्व विभाग के अधिकारियों पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हमारे गांव में प्राचीन खड्ड है, लेकिन कुछ भूमाफिया ने उस पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने खड्ड को बेच भी दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ कह रही है कि खड्ड, नाले, चोईया, तालाब से कब्जा हटाया जा रहा है, लेकिन संगवाल की खड्ड पर वर्षों से कब्जा है। हमने जब इस संबंध में आरटीआई लगाई तो विभाग की तरफ से स्पष्टीकरण भी नहीं दिया गया। इस कारण मीडिया का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने इस खड्ड पर कब्जा किया है। उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। जो विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से राजस्व रिकॉर्ड के साथ छेड़खानी की गई है उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें