सांबा। डिग्री कॉलेज में आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार को रक्तदान जागरूकता अभियान पर एनएसएस और रेड रिबन क्लब की ओर से स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता डिग्री कॉलेज ने जम्मू-कश्मीर एड्स कंट्रोल सोसाइटी, एच एंड एमई विभाग, जम्मू के सहयोग से प्राचार्य डॉ. नवीन आनंद की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर रक्तदान जागरूकता अभियान विषय पर कॉलेज स्तर की लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। छात्रों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी दिखाई और थीम पर अपने कौशल और कला को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. नरसिंह दास संयोजक रेड रिबन क्लब और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी द्वारा प्रस्तुत स्वागत भाषण से हुई।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. पवन कुमार गुप्ता एचओडी कॉमर्स, डॉ. राम सिंह एचओडी शिक्षा और प्रो. सुनीता देवी एचओडी संस्कृत ने किया। इस प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश द्वारा जारी कोविड-19 के सभी एसओपी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए 25 छात्रों, कैडेटों और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सेम वी के कपिल मन्याल ने पहला स्थान हासिल किया, पल्लवी को दूसरा स्थान मिला।