सांबा करबाचौघ ब्रत के लिए फेनियां तैयार करते कारीगर
- फोटो : SAMBA
सांबा। करवाचौथ के लिए दुकानदारों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। व्रत पर अधिक उपयोग में लाई जाने वाली फेनियों का कारोबार ने काफी तेजी पकड़ ली है। इन दिनों विभिन्न स्थानों पर विशेष रूप से फेनी तैयारी की जा रही है।
फेनियां बनाने वाले बुआ दित्त ने बताया कि करवाचौथ के लिए वह क्विंटलों के हिसाब से फेनी बनाया करते थे। कोरोना के चलते उनका कारोबार दम तोड़ता गया। उन्होंने बताया कि उनकी बनाई फेनियां उधमपुर तक जाती रही हैं। अब उन्होंने धीरे-धीरे कारोबार को कम कर दिया है। क्योंकि फेनियों की लागत में काफी कमी आई है। गौरतलब है कि पहले सांबा व घगवाल में फेनियां बनाने का काफी अच्छा कारोबार था। यहां की फेनियां दूर दर तक बेची जाती थी। कोरोना के चलते फेनी का कारोबार भी दम तोड़ता गया। अब गिने चुने कारीगर ही फेनियां बना रहे हैं।