फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत पोस्ट डालने पर भाजपा कार्यकर्ताओं शियकायत दर्ज करवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। विजयदशमी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबंध में सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक व्यक्ति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

भाजपा के जिला प्रवक्ता राकेश पंत के नेतृत्व में थाने पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने एसडीपीओ और थाना प्रभारी को दी शिकायत में कहा कि जिस व्यक्ति ने भी सोशल मीडिया का गलत प्रयोग करते हुए देश के नेताओं के खिलाफ गलत पोस्ट डाली है, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति ऐसा करने से पहले कई बार विचार करे। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें