फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगवाला गांव की प्रियंका को किया सम्मानित

विज्ञापन
सांबा के सीमाबर्ती गांव कंगवा मे एयर फोर्स में अधिकारी चुनी गई युवती प्रियंका को सम्मानित करते ड - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। सीमावर्ती गांव कंगवाला में लोगों की ओर से शुक्रवार को एक कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर इंडियन एयरफोर्स में फ्लाइंग आफिसर चुनी गईं प्रियंका चौधरी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीडीसी अध्यक्ष केशव दत्त मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रियंका ने कंगवाला गांव का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

सीमावर्ती गांव में रह कर इस मुकाम पर पहुंचना बहुत बडी उपलब्धि है। गांव के साथ जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका ने गांव में सुविधाओं की कमी होते हुए भी पूरी लगन व मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। सीमावर्ती गांवों के युवक युवतियों को प्रियंका से सीख लेनी चाहिए। इस अवसर भाजपा जिला प्रधान अमर सिंह, नायब सरपंच दवेंद्र सिंह, डीडीसी के सदस्य सुभाष भगत, सेवानिवृत्त कर्नल सोम दत्त वर्मा, जय राम शर्मा, मदन चौधरी के साथ प्रियंका के माता पिता भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें