घगवाल (सांबा)। कस्बे के प्रसिद्ध भगवान श्री नृसिंह मंदिर में शनिवार की रात को भगवती जागरण का आयोजन किया गया। इसमें गायिका सोनाली डोगरा ने मधुर आवाज से मां भगवती के भजन गाकर श्रद्धालुओं को मां की भक्ति में झूमने पर मजबूर कर दिया।
जागरण का शुभारंभ ज्योति जलाकर किया गया। जागरण में पहले गणेश वंदना हुई। उसके पश्चात भजन गायक आदि ने प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। जैसे ही सोनाली डोगरा ने मेला मईया दा भजन प्रस्तुत किया। श्रद्धालु नाच उठे। जागरण में आयोजित झांकियों ने सबका मन मोह लिया। तारा रानी की कथा को भी श्रद्धालुओं ने मन लगाकर सुना। जागरण में काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कमेटी सदस्य राहुल शर्मा, राजू वर्मा, दिनेश शर्मा, सुरेश कुमार, संजय वर्मा, महेश कुमार, भगवान दास, अनिल शर्मा, अंकु शर्मा, मुन्ना शर्मा, दिनेश चंदयल, भूषण शर्मा आदि उपस्थित रहे।
जागरण का आयोजन जय अंबे ग्रुप घगवाल की तरफ से किया गया। ग्रुप के सदस्यों ने गायिका सोनाली डोगरा को स्मृति चिह्न तथा चुनरी पहनकर समानित किया। इस मौके पर पूर्व ओबीसी मोर्चा के अध्य्क्ष रशपाल वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उनके साथ बीडीसी चेयरमैन विजय टगोत्रा, एसएचओ घगवाल राकेश शर्मा, एसएचओ सांबा सुधीर सडोत्रा और सरपंच सुनील उपाध्याय को कमेटी नें स्मृति चिन्ह तथा चुनरी पहनकर समानित किया।
माता के भक्तों ने की खरीदारी
विजयपुर। नवरात्र को देखते हुए रविवार को माता के भक्तों ने खरीदारी की। भक्तों ने इस समय करोना चल रहा है। इस कारण पूजन सामग्री खरीदी और घर में ही पूजा-अर्चना करेंगे। क्योंकि पिछले नवरात्र पर भी सरकार ने मंदिरों को बंद किया था। संवाद