फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता की सेवा में सबसे बड़ी भक्ति

विज्ञापन
ज्यौड़ियां के गांव मंडीवाला में शुरू हुए गायत्री विराट यज्ञ से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा।
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। गांव मंडीवाला में शुरु हुए गायत्री विराट यज्ञ के पहले दिन सोमवार को कथा वाचक सुरेश शास्त्री ने कहा कि माता-पिता की सेवा में ही सबसे बड़ी भक्ति है। उनका आभार हम लोग कभी नहीं चुका सकते। उनकी खुशी में ही संतान की खुशी होनी चाहिए।
विज्ञापन

विराट यज्ञ के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू हुई और दरिया चिनाब पर पहुंच कर कलश भरकर लौटी, जहां सुरेश शास्त्री ने प्रवचन से श्रद्धालुओं को निहाल किया। कथा वाचक ने कहा कि माता-पिता संतान की खुशी के लिए दिन रात मेहनत मजदूरी करते हैं। हमें आपस में प्रेम से रहना चाहिए, हमें कभी भी बच्चों के सामने भेदभाव की बातें नहीं करनी चाहिए। हमें कुदरत के बनाए हर प्राणी से प्रेम करना चाहिए। कहा भी गया है कि प्रेम ईश्वर है और ईश्वर प्रेम। जहां प्रेम है वहां प्रभु है।
विज्ञापन

इस मौके पर विजय कुमार शर्मा, गगन टाक, संजय शर्मा, रिंकू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें